जेडीयू की भीम संसद आज, आरक्षण के मुद्दे पर सीएम नीतीश करेंगे सीधी बात

पटना, २6 नवंबर । बिहार में आरक्षण के बढ़े दायरे के बीच रविवार यानी आज जेडीयू की भीम संसद का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व अन्य जदयू के दिग्गज लोगों से सीधी बात करेंगे। आरक्षण बढ़ाए जाने के बाद यह पहला मौका है जब इस तरह का कोई आयोजन हो रहा जहां सीधे-सीधे इस मुद्दे पर बात होगी। केंद्र की भाजपा सरकार पर इस बात को ले निशाना साधा जाएगा कि वह संविधान से छेड़छाड़ कर रही। संयोग यह है कि जिस दिन यह आयोजन हो रहा उस तारीख को संविधान दिवस भी है। जदयू नेता व भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के नेतृत्व में हो रहा। इस आयोजन के पूर्व लगातार भीम संवाद का आयोजन प्रमंडलों के आधार पर हुआ। भवन निर्माण मंत्री से जब भीम संसद के आयोजन के उद्देश्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह एकजुटता दिखाने का आयोजन है। भाजपा के कई नेताओं ने संविधान द्वारा अनुसूचित जाति को मिले आरक्षण पर पुनर्विचार करने की बात कही है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान को भी बदलने की साजिश हो रही। ऐसे में एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए डटे रहने की बात इस आयोजन के केंद्र में है। इसके अलावा हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर हुई जाति आधारित गणना के बाद आरक्षण की सीमा को बढ़ाया गया है।

RO No. 13467/11