लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने कसी कमर
नईदिल्ली, २९ जुलाई । लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान किया। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह , राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय और सांसद राधामोहन अग्रवाल को महामंत्री बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश से सौदान सिंह को भी यह जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ से लता उसेंडी भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी हैं। मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री हैं। राजस्थान से सुनील बंसल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीएस संतोष संगठन राष्ट्रीय महामंत्री रहेंगे। मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। लिस्ट में अधिकांश नाम पुराने हैं, लेकिन तीन नए नामों को शामिल किया गया है। ये हैं राधा मोहन अग्रवाल (राष्ट्रीय महामंत्री), संजय बंदी (राष्ट्रीय महामंत्री) और अनिल अंटोनी (राष्ट्रीय सचिव)। संजय बंदी को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना तेलंगाना के चुनावों के लिए अहम है। इससे पहले बंदी तेलंगाना में प्रदेश अध्यक्ष थे। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे एके अंटोनी के बेटे अनिल अंटोनी को केरल से राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया गया है।