नईदिल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। इसी के साथ अब यहां पर चुनाव से पहले बनी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन भी समाप्त हो गया है।इस बात का एलान खुद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के नेतृत्व में सीएम आवास पर हुई विधायकों की बैठक के बाद हुआ। बैठक के बाद कहा गया कि AAP आगामी विधानसभा चुनाव 2025 अकेले लड़ेगी।