
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और कई अन्य झामुमो नेताओं ने शनिवार को रांची की बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। झामुमो नेताओं में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल थीं। लोकसभा चुनाव के बाद झामुमो नेताओं की हेमंत सोरेन से यह पहली मुलाकात थी। लोकसभा चुनाव में झारखंड की 13 सीटों में से 8 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। एक सीट पर भाजपा की सहयोगी आजसू ने जीत दर्ज की है। झामुमो तीन सीटों पर जीतने में सफल रही और कांग्रेस को एक सीट से संतोष करना पड़ा। कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव में जीतने में सफल रहीं। हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। झामुमो नेताओं की हेमंत सोरेन से मुलाकात पर भाजपा ने तंज कसा और कहा कि सरकार जेल सचिवालय से चल रही है न कि सीएम सचिवालय से।