नौरोजाबाद। उमरिया जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कमांडर जीप के पलट जाने से दो लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की अस्पताल में उपचार के दौरान जान चली गई।कमांडर जीप पलटने के कारण मौके पर ही कल्याण सिंह पिता भगवान दीन सिंह उम्र 70 वर्ष की मौत हो गई। जबकि बूदा बाई उम्र 38 वर्ष की उपचार के दौरान मौत हो गई।जीप पलटने की इस घटना में जहां दो लोगों की मौत हो गई है। वही तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कमांडर जीप पलटने के कारण मौके पर ही कल्याण सिंह पिता भगवान दीन सिंह उम्र 70 वर्ष की मौत हो गई, जबकि घटना में राम स्वरूप सिंह उम्र 45 वर्ष, राकेश सिंह उम्र 20 वर्ष, फगन सिंह उम्र 45 वर्ष एवं बूदा बाई उम्र 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को 108 की मदद से उमरिया जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ पर उपचार के दौरान बूदा बाई उम्र 38 वर्ष की मौत हो गई। घटना में घायल हुए बाकी लोगों का इलाज उमरिया चिकित्सालय में चल रहा है।