टीडीपी नेताओं ने निकाला विशाखापट्टनम में कैंडल मार्च, पूर्व सीएम की रिहाई की उठ रही मांग

विशाखापत्तम, २4 सितम्बर । तेलुगु देशम पार्टी के नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम के धन का दुरुपयोग करने के आरोप में 10 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इस सिलसिले में उन्होंने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। इसी बीच रविवार को चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में टीडीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशाखापट्टनम के टीडीपी कार्यालय में कैंडल मार्च निकाला। वहीं, सीएम मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ नारे भी लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक और टीडीपी संसदीय प्रभारी पल्ला श्रीनिवास राव, पल्ला श्रीनिवास राव, राज्य पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य अनिता वांगलापुडी और पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। दरअसल, चंद्रबाबू नायडू को करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर टीडीपी कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।

RO No. 13467/11