
कोरबा। इंदिरा विहार विकास समिति टैगोर उद्यान ट्रांसपोर्ट नगर में आज रात्रि 7 बजे से आनंद मेला का आयोजन कर रही है। यहां पर नई कार्यकारिणी 2024 का शपथ ग्रहण होगा। समिति के प्रचार सचिव हितेश अग्रवाल ने बताया कि आनंद मेला में कई प्रकार के आकर्षण होंगे। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के द्वारा शपथ लेने के साथ आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी।























