नई दिल्ली। राष्ट्रपति बनने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप अपने अलग-अलग फैसलों से सभी की चौंका रहे हैं और इन फैसलों से लोगों की जिंदगियों पर असर भी पड़ रहा है। ट्रंप ने अस्थायी वीजा होल्डर के बच्चों के लिए जन्मसिद्ध नागरिकता पर प्रतिबंध लगाने का कार्यकारी आदेश दिया था, जो अप्रवासियों के लिए एक झटका था। इस आदेश से भारतीयों को ज्यादा झटका लगा था। हालांकि, कानूनी चुनौती के कारण फिलहाल इस नीति पर रोक लग गई है। लेकिन हजारों भारतीय अधर में लटक गए हैं, जो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।जो भारतीय एच-1बी वीजा के तहत अमेरिका में काम कर रहे हैं, उनको जोर का झटका लगा है।
जो जल्द माता-पिता बनने वाले हैं, उन्हें लगा था अमेरिका में जन्म लेने पर उनके बच्चे को खुद ही वहां की नागरिकता मिल जाएगी। लेकिन ट्रंप की निती ने इस उम्मीद को खतरे में डाल दिया है। कैलिफोर्निया के सैन जोस में रहने वाले भारतीय इंजीनियर अक्षस पिसे ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, अगर यह आदेश लागू हो जाता है तो हमें नहीं पता आगे क्या होगा। अक्षस पिसे की पत्नी इसी महीने मां बनने वाली हैं।