
लखनपुर। लखनपुर पुलिस ने ट्रक से मवेशी तस्करी का राजफाश किया है। रात के अंधेरे में मवेशियों की तस्करी करने वालों ने पुलिस की घेराबंदी देखकर लहपटरा मुख्य मार्ग पर ट्रक को खड़ा कर दिया। मौके से आरोपित भाग निकले। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो नौ मवेशियों की मौत हो चुकी थी। ट्रक में कुल 40 मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। ट्रक मालिक तथा मवेशियों की तस्करी में शामिल लोगों की खोजबीन में पुलिस लग गई है। प्रशिक्षु आइपीएस चिराग जैन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक के माध्यम से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशानुसार टीम गठित की गई। ट्रक को पकडऩे के लिए लखनपुर पुलिस ने कुंवरपुर मुख्य मार्ग, लखनपुर थाना व बस स्टैंड में प्वाइंट लगाकर खड़ी थी। रात के अंधेरे में पुलिस टीम को देखकर तस्करों को शायद लग गया था कि घेराबंदी की गई है। पुलिस कर्मियों द्वारा ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने ट्रक को रोकने के बजाय गति और बढ़ा दी।पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा किया। लहपटरा मुख्य मार्ग पर ट्रक खड़ा कर चालक फरार हो गया। लखनपुर पुलिस ट्रक को जब्त करते हुए लखनपुर थाने लेकर आई। ट्रक के अंदर गाय, बैल,बछड़ा मिलाकर 40 नग था। इनमें से नौ मवेशियों की मौत हो गई थी। पशु चिकित्सकों की टीम के द्वारा मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम किया गया। लखनपुर पुलिस ने मवेशियों के शव को दफन करा दिया है। साथ ही लखनपुर थाने परिसर में पशु चिकित्सकों के द्वारा अन्य मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रमोद पांडेय, डाकेश्वर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अरुण गुप्ता डेबिट मिंज शामिल रहे।
र को 10 दस हजार का चेक प्रदाय किया गया।





















