
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला अकलतरा पुलिस ने ट्रेलर चालक से मारपीट कर डीजल लूटने की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को धर धबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 92 लीटर डीजल भी जब्त किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त होने वाले स्कार्पियों वाहन को भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमित भारद्वाज 26 वर्ष, अजय भास्कर 28 वर्ष एवं शिव रजक 38 वर्ष शामिल है। ये सभी बगडबरी थाना बलौदा निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र मानेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज करवाया था कि छह अक्टूबर की रात्रि को अकलतरा पेट्रोल पंप के पास एक सफेद स्कार्पियों में सवार होकर तीन से चार लोग आ पहुंचे और मारपीट करते हुए ट्रेलर की टंकी से डीजल निकालकर चले गये। मामले को गंभीरतापूर्वक लेकर पुलिस ने घेराबंदी कर मुखबिर से सूचना मिलने के बाद इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।





















