ठंड ने किया लोगों को बेचैन, एक दिन में ३.4 डिग्री गिरा हिसार का पारा, नौ से हरियाणा में वर्षा

हिसार, 0५ जनवरी । पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर चलने से अब कड़ाके की सर्दी पडऩे लगी है। बुधवार को सुबह धुंध के कारण भी वाहन चालक परेशान रहे। वहीं, एक दिन में हिसार का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री घटकर 7.4 से चार डिग्री रह गया है। अंबाला, भिवानी, करनाल, रोहतक, सिरसा के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहने पर अंबाला प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॅा.मदन खीचड़ ने बताया कि अभी दो से तीन दिन तक धुंध रहने की संभावना है।आठ जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और नौ व दस जनवरी को वर्षा हो सकती है। उससे पहले अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में अत्याधिक ठंड का ओरेंज अलर्ट तो पंचकूला, युनानगर, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में यलो अलर्ट रहेगा। यहां घना कोहरा छा सकता है।हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन क्वार्टरों में बुधवार रात को सो रहे 65 वर्षीय राज मिस्त्री रामप्रसाद की मौत हो गई। स्वजन और पुलिस मौत का कारण ठंड बता रहे हैं। लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगी।रामप्रसाद मूलरूप से बिहार का रहने वाले थे और पिछले कई दिन से एचएयू के निर्माणाधीन क्वार्टरों में चिनाई कर रहे थे। बुधवार शाम को खाना खाने के बाद सो गए थे। वीरवार सुबह स्वजन निर्माणाधीन क्वार्टर में गए तो रामप्रसाद मृत मिले।

RO No. 13467/11