
जांजगीर – चांपा। फेसबुक से दोस्ती होने के बाद युवक को काम दिलाने के नाम पर युवती ने 1 लाख 74 रूपये की ठगी कर ली। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला चांपा थाना का है।चांपा निवासी रामनरेश कश्यप के पास दिसंबर 2022 कोरवा पारा निवासी ज्योति देवांगन जो चाम्पा की रहनी वाली है।वह गुडगांव में रहकर काम करती है।
तुम भी इसमे काम कर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकतेहो बालते हुए झांसे में लिया और अलग – अलग किस्तो में फोनपे के माध्यम से 1 लाख 74 हजार रुपये अपने खाता में ले लिया। रामनरेश के द्वारा मल्टी मिलियन डालर के प्रोजेक्ट के बारे में पूछताछ करने पर ज्योति देवांगन लाइसेन्स बाद में मिलने की बात कहकर टालती रही।
ज्योति देवांगन ने न तो कोई मल्टी मिलियन डालर का कोई प्रोजेक्ट दिखाया और न ही दिए हुए रकम को वापस किया। आखिरकार रामनरेश ने ज्योति देवांगन के विरूद्ध थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने भादवि की धारा 420 के तहत का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपित ज्योति देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।




























