
कोरबा। श्रीराम कंस्ट्रक्शन कंपनी की कटघोरा क्षेत्र स्थित साईट से चोरी करने मामले में पुलिस ने तनवीर अहमद को गिरफ्तार किया है। जबकि सलमान कबाड़ी की खोज की जा रही है। उसकी भूमिका का भी पता चला है, जो फरार है। कटघोरा टीआई डीएन तिवारी ने बताया कि नदी पर पुल बनाने का ठेका कंपनी को मिला हुआ है। वहां से लोहे का एंगल, सरिया, सेटरिंग प्लेट की चोरी की गई थी। इस प्रकरण में जांच के बाद छोटा हाथी क्र. सीजी 12 बीसी 8293 से चार लाख कीमत का कबाड़ पाया गया। तनवीर को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी सलमान खान फरार हो गया। जिसे खोजा जा रहा है।





















