ठेका मजदूरों के वेतन विसंगती का मामला उठेगा

कोरबा। आज भामसं की प्रदेश कार्य समिति की बैठक रायपुर में रखी गई है। इस बैठक में ठेका मजदूरों को मिलने वाले वेतन पर चर्चा की जायेगी। केंद्र सरकार के द्वारा जो वेतन ठेका मजदूरों के लिए निर्धारित किया गया है वह वेतन प्रदेश में नहीं मिल पा रहा है। मानदेय देने में भेद-भाव बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय सचिव आरएस जायसवाल ने बताया कि सभी संयंत्र क्षेत्रों मेंं ठेका मजदूर कार्यरत है, उन्हें उचित वेतनमान नहीं मिल पा रहा है। इस मामले की चर्चा करते हुए आगे की रूप रेखा तैयार की जायेगी। अभी तक बिजली क्षेत्र में कर्मचारियों को बोनस नहीं मिला है। इसके लिए भी आंदोलन की रूप रेखा तैयार होगी। बैठक में लक्ष्मण चंद्रा, सतीश राठौर, अशोक सूर्यवंशी, हरिश सोनवानी के अलावा अनेको कार्यकर्ता शामिल होंगे। ठेका मजदूर संघ के मदनमोहन पाण्डेय के द्वारा भी मजदूरों के मानदेय के लिए प्रयास किये जा रहे है। उचित वेतनमान दिलाने के लिए कई बार वे पत्र भी लिख चुके है।

RO No. 13467/11