डबरी में मिला युवक का शव, दूर में पड़े थे कपड़े

राजपुर। राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम लडुवा में सोमवार की सुबह डबरी में गांव के ही एक युवक का शव मिला। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। ग्राम लडूवा निवासी प्रदीप एक्का (24 ) सोमवार की भोर साढ़े तीन बजे घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। घर से 100 मीटर दूर आम पेड़ के नीचे युवक का वस्त्र मिला।आम पेड़ से 500 मीटर आगे लडुवा गांव के डबरी में पानी में तैरता उसका शव देखा गया। डूबने से युवक की मौत का संदेह है। बहरहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया हैं। राजपुर थाना प्रभारी सुधीर मिंज ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। चार वर्षों से रांची के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। युवक के शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

RO No. 13467/11