डांट के बाद लापता हुई किशोरी को खोजा नागपुर में

शिवरीनारायण । घर में किसी बात को लेकर मां ने डांट लगाई तो वह अपनी सहेली को साथ लेकर घर में बिना बताए निकल गई। इसके बाद दोनों बस से रायपुर और वहां से नागपुर पहुंच गई। स्वजन ने शिवरीनारायण पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस खोजबीन में लग गई। पुलिस ने दोनों गुम बालिकाओं को 24 घंटे के भीतर नागपुर रेलवे पुलिस की मदद एवं मोबाईल लोकेशन के आधार पर नागपुर रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र से बरामद किया। दोनो बालिकाओं को सुरक्षित उनके स्वजनें को सौपा गया।
थाना प्रभारी अशोक द्विवेदी ने बताया कि 18 जुलाई की दोपहर लगभग 3 बजे घर में किसी बात को लेकर मां ने डांट लगाई तो वह अपनी सहेली को साथ लेकर घर में बिना बतायें कहीं चली गई थी। जिसकी सूचना स्वजन ने थाने में दी थी। जिस पुलिस भादंवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम कर पतासाजी में जुट गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना स्तर पर अलग अलग टीम गठित किया गया और टीम को रायपुर, बिलासपुर भेजा गया। इस दौरान बालिकाओं को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने नागपुर रेलवे स्टेशन में एक व्यक्ति से मोबाईल मांगकर अपने स्वजन को फोन से बात किया।स्वजन ने जिस नंबर से काल आया था उसे तत्काल शिवरीनारायण पुलिस को दी। उक्त मोबाईल नंबर को सायबर सेल की मदद से टावर लोकेशन लिया गया। जिस पर बालिकाओं का लोकेशन नागपुर रेलवे स्टेशन मिला। पुलिस की विशेष टीम के सदस्य प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय, आरक्षक श्रीकांत सिंह को स्वजन के साथ नागपुर के लिए रवाना किया गया। नाबालिक बालिकाओं को नागपुर रेलवे पुलिस की मदद से बरामद किया गया और सुरक्षित उनके स्वजन को सौंप दिया गया।

RO No. 13467/11