डीएवी पाण्डवपारा में मनाया गया वृक्षारोपण त्योहार

कोरिया। डीएवी पब्लिक स्कूल पाण्डवपारा के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रात: काल से ही विद्यालय के समस्त कक्षाओं के विद्यार्थियों के मन में एक नया ही उत्साह था। वे सभी अपने-अपने घरों से विभिन्न प्रकार के फलदार, फूलदार, सजावटी एवं छायादार पौधे लेकर आए थे। सभी विद्यार्थी अपने कक्षा शिक्षक के साथ क्रमश: अपनी कक्षा से पंक्ति बद्ध निकल कर विद्यालय के अग्र भाग स्थित उद्यान में इन पौधों को रोपित किया।
वृक्षारोपण के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री पंकज भारती ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं आज केवल वृक्षों के रोपण कर देने मात्र से ही हमारी जि़म्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती अपितु इन सभी पौधों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी भी हम सब की हैं। आज सारा जगत वृक्षों के महत्व पर जोर देते हुए प्रत्येक वर्ष वर्षा काल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन करता है। परन्तु वृक्षारोपण से भी महत्वपूर्ण विषय रोपित पौधों की सुरक्षा है। साथ ही साथ राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम एक वृक्ष अपनी मां के नाम कार्यक्रम में सम्मिलित हो कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान मोजेस दास प्रदिप प्रजापति संकर कुमार साह एसवंत कुमार प्रधान ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ समस्त विद्यार्थियों ने सहयोग प्रदान किया।

RO No. 13467/11