
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी मर्यादित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह से माह नवंबर-2023 में अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, अनुभागीय अधिकारी स्वप्ना कोलवाडकर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक राशिद खान एवं कनिष्ठ पर्यवेक्षक हरि प्रसाद मजुमदार कोरबा पूर्व संयंत्र से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर एवं कार्यपालन अभियंता किशोर परमानंद स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए। कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हाल में किया गया। कार्यक्रम में संयंत्र के मुख्य अभियंता डॉ. हेमंत सचदेवा एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता अंजना कूजुर, राजेश्वरी रावत, आशीष श्रीवास्तव, संजीव कंसल एवं एल.एन. सूर्यवंशी के आतिथ्य में तथा इस कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी-कर्मचारी के परिवारजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. सचदेवा एवं मंचस्थ विशिष्ट अतिथियों, अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं ने सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं कलाई घड़ी से सम्मानित कर विदाई दी। डॉ. सचदेवा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं का उल्लेख करते हुये कहा कि सेवानिवृत्त राजेंद्र प्रसाद तिवारी, किशोर परमांनद, स्वप्ना कोलवाडकर, राशिद खान एवं हरि दास मजुमदार आप सभी ने अपने कार्य को निष्ठा एवं लगन से करते हुए हमारे संयंत्र की सेवा की है। उन्होंने कहा आपका अनुभव, अनुशासन एवं संयंत्र में कार्य करने की शैली सैदव हम सभी को अविस्मरणीय रहेगी।
























