
कोरबा। विकासखंड कोरबा के अजगर बहार तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई संचालित साप्ताहिक कार्यक्रम ठाकुर देव पूजा आरती में सनातन संघर्ष समिति के क्षेत्रीय संयोजक एवम एकल अभियान देवपहरी के संच समिती अध्यक्ष हरी शंकर यादव शामिल होकर ठाकुर देव जी का पूजा आरती किए। इस अवसर पर एकल विद्यालय के बच्चों द्वारा ओंकार मंत्र गायत्री मंत्र विजया महा मंत्र के साथ पूजा आरती कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ब बच्चों एवम ग्राम वासियों द्वारा चर्चा हुआ,जिसमे हरी शंकर यादव द्वारा बच्चों को संस्कार शिक्षा के अंर्तगत स्कूल जाते समय माता पिता व बड़ों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद के लिए प्रेरणा दायक बातें करते हुए नीचे धूल में बैठे बच्चे एवम ग्राम वासियों के लिए अपने तरफ से अति शीघ्र दरी व्यवस्था करने के लिए चिंतन किए । कार्यक्रम में ठाकुर देव समिति अध्यक्ष जगदेव राठिया,ग्राम बैगा रामप्रसाद ,कंवर समाज के मंडल अध्यक्ष रायसराम,आचार्य राजेश्वर राठिया,सत्संग प्र नेपाल सिंह राठिया एवम एकल अभियान संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया तथा ग्रामवासी शामिल रहें।इस सप्ताह के प्रसाद व्यवस्था में रिखी राम द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ।
























