
जांजगीर चांपा। दिल्ली पब्लिक स्कूल जांजगीर चांपा के होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र छात्राएँ गुवाहाटी (असम) में आयोजित होने जा रही संस्कृति संगम महोत्सव 2023 में अपनी दक्षता का कुशल प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुए। ज्ञातव्य हो कि संस्कृति संगम महोत्सव शिल्पग्राम गुवाहाटी असम में आयोजित होने जा रही है। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएँ, जिसमें कला, संगीत, नृत्य इंस्ट्रुमेंटल एवं योगा, शामिल हैं। विद्यालय दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रमुख संगीत एवं नृत्य शिक्षक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुभाष चंद्र यादव तथा चंद्रशेखर साहू के मार्ग निर्देशन में मास्टर अंशुल तिवारी, मास्टर शुभ सिंह कु. प्रत्यक्षा सिंह एवं कु. टिशा थवाईत विद्यार्थी उक्त संस्कृति संगम महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।




















