
कोरबा। यहां के मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में वाहन स्टैंड के काम से जुड़ी एक महिला कर्मी को हटा दिया गया। आज सुबह डॉक्टर से अभद्रता करने के बाद ठेकेदार ने यह कार्रवाई की।
हास्पिटल में वाहन स्टैंड का ठेका एनजीओ को दिया गया है जिसके द्वारा कर्मचारी पार्किंग में रखी जाने वाली गाडिय़ों के एवज में शुल्क वसूलते हैं। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर यहां पर विवाद की स्थिति निर्मित होती है। खबर के मुताबिक आज सुबह एक डॉक्टर की कॉलर पकडऩे की कोशिश स्टैंड की महिला कर्मी ने की जिस पर आवेश में आकर डॉक्टर ने उसे कड़ा सबक सिखाया। बात आगे पहुंची तो मेडिकल कॉलेज के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फौरी तौर पर स्टैंड के ठेकेदार को बुलाने के साथ फटकार लगाई गई। इसके अलावा भविष्य के लिए चेतावनी दी गई। इसके बाद दुव्र्यवहार करने के आरोप में कर्मी को काम से बाहर कर दिया गया।





















