
कोरबा। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयपाल सिंह का बीती रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए और शोक संवेदना व्यक्त की। डॉ. जयपाल सिंह बेहद मिलनसार और मृदु स्वभाव के थे। मरीजों के साथ उनका व्यवहार अत्यन्त आत्मीय रहता था। 70 वर्षीय डॉक्टर सिंह ने कोरबा के एक निजी चिकित्सालय में देर रात अंतिम सांस ली। उनके दो पुत्री और एक पुत्र हैं। पुत्र पुणे में अध्ययन कर रहे हैं। उनके यहां लौटने पर डॉ. जयपाल सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।