
एमसीबी। सामाजिक संस्था राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच नई दिल्ली द्वारा पेशे से चिकित्सक और जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष की कमान दी गई है जिसके बाद उनके मित्रों और स्वजातीय बंधुओं ने बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आपको बता दें की संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री दर्जा म.प्र. सरकार, पूर्व निदेशक ट्राइफेड सरकार और भारत के राष्ट्रीय संयोजक स्वच्छ भारत अभियान यशवंत सिंह दरबार ने डॉ. विनय शंकर सिंह के नाम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। पत्र में लेख किया गया है की राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच नई दिल्ली की कार्यकारिणी की सहमति से मैं यशवन्त सिंह दरबार आपको छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच नई दिल्ली सामाजिक संस्था का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करता हूँ। मैं आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं और मुझे यह भी यकीन है कि आप वह सब कुछ हासिल करेंगे जिसके लिए आप काम कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह ने कहा की उन पर विश्वास कर सामाजिक हितों के लिये कार्य कर रही राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच नई दिल्ली द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वो पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे साथ ही सामाजिक बंधुओ के हितों के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिये संस्था के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया है की वो समाज के एक एक व्यक्ति के सुख दुख में हमेशा खड़े रहेंगे।



























