
सक्ती। जिले के विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम धिवरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला शनिवार को अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे विलंब से खुला। स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी निर्धारित समय 7:30 बजे स्कूल पहुंचे, लेकिन गेट में ताला लगा मिला। ढाई घंटे बाद. 9:45 मिनट पर प्रधान पाठक स्कूल पहुंची। इसके बाद स्कूल के गेट का ताला खुल सका।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धिवरा के प्रधान पाठक अनिता पाण्डेय की मनमानी सामने आई है। – शनिवार को सुबह 7:30 बजे स्कूल का समय है। जिसके बाद भी समय पर प्रधान पाठक स्कूल नहीं पहुंची। जिससे स्कूल के बच्चें और शिक्षकों को स्कूल के बाहर 2 घंटे 45 मिनट तक प्रधान पाठक का इंतजार करना पड़ा। स्कूल समय से 2 घंटे 45 मिनट के बाद 9 बजकर 45 मिनट पर स्कूल के प्रधान पाठक – स्कूल पहुंची। जिसके बाद स्कूल के गेट का ताला खोला गया। स्कूल बंद होने की सूचना पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष कीर्तनदास मंहत समेत ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे हुए थे और प्रधान पाठक की की आने का इंतजार करके रहे थे। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धिवरा में 7 वीं कक्षा की छात्रा ने बताया कि शनिवार की सुबह 8 बजे गणित का पेपर था। वहीं इस मामले में प्रधान पाठक अनिता पाण्डेय से मीडिया ने उनके पक्ष जानने का प्रयास किया। तब
उनका कहना है की शनिवार को होने वाले 8 बजे की पेपर को 10 बजे का समय निर्धारित किया गया था। जिसके कारण अन्य शिक्षक सुबह 7:30 बजे से स्कूल के बाहर प्रधान का इंतजार कर रहे थे। मामले में सक्ती डीईओ नरेन्द्र चंद्रा ने कहा कि कभी-कभी स्कूल की शिक्षकों द्वारा देरी हो जाती है। कारण चाहे जो भी हो पर नियम कानून को कड़ाई से पालन करने के बजाय जिम्मेदार ही नियम कानून को कमजोर करने में लगे हैं।






















