तबाही के बाद घुटनों पर आया हमास, इजरायल के साथ युद्धविराम पर वार्ता को तैयार

अंकारा, १५ दिसम्बर । गाजा पट्टी में किसी भी उपाय से इजरायली हमले रुकते न देख हमास के नेता इस्माइल हानिया ने कहा है कि युद्धविराम पर वह इजरायल सरकार से वार्ता के लिए तैयार हैं। हानिया ने यह बात अल अक्सा टीवी के जरिये कही है। हानिया का यह बयान तब आया है जब इजरायल सरकार ने खुफिया संगठन मोसाद के प्रमुख को युद्धविराम के संबंध में वार्ता करने से रोक दिया है। इस बीच हमास की राजनीतिक शाखा के वरिष्ठ नेता मूसा अबू मरजूक ने इजरायल को मान्यता देने का सुझाव दिया है। मरजूक पहले फलस्तीनी नेता हैं जिन्होंने यह सुझाव दिया है। उनका यह सुझाव गाजा पट्टी में हमास के खात्मे के लिए चल रही इजरायल की सैन्य कार्रवाई के दौरान आया है। मरजूक ही वह नेता हैं जिनके नेतृत्व में हमास का प्रतिनिधिमंडल युद्ध शुरू होने के बाद अक्टूबर में रूस गया था और वहां के नेताओं से बात की थी।वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में इजरायली सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान में भड़की ङ्क्षहसा में 11 फलस्तीनी मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं। इस अभियान में सुरक्षा बलों ने सैकड़ों फलस्तीनियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में इजरायली बलों ने विस्फोटक बनाने की छह प्रयोगशालाएं, भूमिगत सुरंग और विस्फोटक उपकरण बरामद किए हैं।सात अक्टूबर के बाद सीरिया में इजरायल के हवाई हमलों में 36 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में सीरिया के 14 सैनिक, हिजबुल्ला के 17 लड़ाके, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड फोर्स के दो अधिकारी, एक सरकार समर्थक लड़ाका और दो नागरिक हैं। इजरायल ने बीते दो महीनों में सीरिया पर 33 बार हवाई हमले किए। इन हमलों में 48 ठिकानों को निशाना बनाया गया।लेबनान में इजरायल के ताजा हवाई हमलों में हिजबुल्ला के तीन लड़ाके मारे गए हैं। इसके बाद लेबनानी अतिवादी संगठन हिजबुल्ला ने बताया है कि इजरायल के साथ आठ अक्टूबर से चल रही उसकी लड़ाई में अभी तक उसके कुल 100 लड़ाके मारे गए हैं। हिजबुल्ला फलस्तीनियों के संगठन हमास के समर्थन में इजरायल से लड़ रहा है।

RO No. 13467/10