
कोरबा । कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध कैश फ्लो रोकने हेतु दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये थे, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर एवं थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर के नेतृत्व में 01 नवंबर को बागों कर्मचारी भ्रमण पर ग्राम मानिकपुर की ओर रवाना हुए। ग्राम मानिकपुर में जरिये मुखबीर सूचना मिली कि मानिकपुर गांव के पास खार में एक संदिग्ध व्यक्ति तांबे के केबल वायर को चोरी कर तांबा निकालने एवं बेचने के लिये जला रहा है।
उक्त सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा दबिश देकर घेराबंदी करते हुए कथित आरोपी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 30 किलोग्राम तांबा का तार एक प्लास्टिक बोरी में रखा हुआ एवं एक मोटर सायकल मिली। चोरी के संदेह पर कथित आरोपी के कब्जे से 30 किलोग्राम तांबा का तार एवं मोटर सायकल को कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त मशरुका एवं मोटर सायकल चोरी का होने के पूर्ण संदेह पर आरोपी को 41 (1-4) जाफौ / 379 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।






















