ताइवान की समुद्री सीमा के पास पहुंचे कई चीनी नौसैनिक जहाज; जवाबी कार्रवाई में मिसाइल सिस्टम तैनात

नईदिल्ली, 0८ दिसम्बर।
ताइवान जलडमरूमध्य तनाव का केंद्र बना हुआ है, इसी बीच चीन के कई नौसैनिक जहाज और विमान ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी एडीआईजेड क्षेत्र घुस गए हैं। इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उसने रविवार को सुबह 6 बजे (स्थानीय समय) तक ताइवान के आसपास सात चीनी सैन्य विमान, 14 नौसैनिक जहाज और तीन आधिकारिक जहाजों का पता लगाया है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) के अनुसार, सात पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) विमानों में से छह विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार करके ताइवान के उत्तर, दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में घुस गए।
वहीं चीन की कार्रवाई के जवाब में, ताइवान ने विमान और नौसैनिक जहाज भेजे और पीएलए गतिविधि पर नजर रखने के लिए तटीय-आधारित मिसाइल सिस्टम तैनात किए। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए, एमएनडी ने लिखा, आज सुबह 6 बजे (यूटीसी+8) तक ताइवान के आसपास सात पीएलए विमान, 14 पीएलएएन जहाज और तीन आधिकारिक जहाजों का पता चला। इनमें से छह विमान मध्य रेखा को पार करके ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी एडीआईजेड क्षेत्र में घुस गए। हमने स्थिति पर नजर रखी और उसी के अनुसार कार्रवाई की। एक दिन पहले, एमएनडी ने कहा था कि शनिवार को सुबह 6 बजे (स्थानीय समय) तक ताइवान के आसपास 15 चीनी सैन्य विमान, आठ नौसैनिक जहाज और चार आधिकारिक जहाजों का पता चला। दिसंबर में अब तक, ताइवान ने 71 बार चीनी सैन्य विमान और 50 बार जहाजों का अपनी सीमा में पता लगाया है।

RO No. 13467/10