
ताइपे। ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव फिर बढ़ गया है। यह तनाव अमेरिका और कनाडा के द्वारा दो युद्धपोतों को जलडमरूमध्य से रवाना करने के बाद हुआ है। दोनों देशों ने इस क्षेत्र में चीन के दावे को चुनौती दी है। चीन दावा करता आ रहा है कि ताइवान उसके क्षेत्र का हिस्सा है। यदि जरूरी हुआ तो उसे बलपूर्वक फिर से चीन का हिस्सा बनाया जाएगा। चीन ने अमेरिकी नौसेना और उसके सहयोगियों की कार्रवाई को उत्तेजक बताया।अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े के मुताबिक, यूएसएस राल्फ जॉनसन और रॉयल कैनेडियन नेवी हैलिफ़ैक्स-क्लास फ्रिगेट एचएमसीएस ओटावा ताइवान जलडमरूमध्य में एक गलियारे से होकर गुजरे। इसे अमेरिका ने नेविगेशन की स्वतंत्रता अभियान बताया।दूसरी तरफ, चीन ने भी ताइवान के आसपास अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। उसने युद्धपोत और युद्धक विमानों को भेजना शुरू कर दिया है। अमेरिका ने जून में एक वीडियो जारी किया था, जिसमें चीनी नौसेना के एक जहाज ने अमेरिकी जहाज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। चीन का कहना है कि उसने अमेरिका और कनाडा के जहाजों पर नजर रखी थी।