तालिबान का नया फरमान: महिला को पूरा शरीर ढकना होगा, पुरुषों को देखने पर पाबंदी; आवाज बाहर निकली तो होगी सजा

काबुल। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने नया कानून लागू किया है। इससे महिलाओं पर अत्याचार बढ़ेगा। तालिबान सरकार ने बुराई और सदाचार पर नया कानून बनाया है। इस कानून के तहत अब महिलाओं अपना चेहरा खुला नहीं रख सकती हैं। उन्हें अपना पूरा शरीर ढकना होगा। यहां तक महिलाएं ऊंची आवाज में बोल और पढ़ाई भी नहीं कर सकती हैं।
2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद इस कानून को बनाया गया था। मगर लागू अभी किया गया है। इस कानून का उल्लेख 114 पृष्ठ के दस्तावेज में है। एसोसिएटेड प्रेस ने इन दस्तावेजों का अध्ययन किया। बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद यह सदाचार कानूनों की पहली औपचारिक घोषणा है। बुधवार को सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने कानूनों को मंजूरी दी।

RO No. 13467/10