
यूपी। लखनऊ काकोरी के तेज किशन खेड़ा गांव में शुक्रवार रात तिलक समारोह में पुरानी रंजिश में एक प्रॉपर्टी डीलर ने साथियों संग भाजपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग में ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं ब्लॉक प्रमुख की हालत गंभीर है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है। तेज किशन खेड़ा गांव में शुक्रवार राम कुमार लोधी बेटे संदीप का तिलक समारोह था। समारोह में रात में भाजपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास रावत साथी अनंत राम यादव उर्फ अमित (60), उनके भाई जयकरण यादव और अमित उर्फ छोटू के साथ गए थे। रात करीब दस बजे समारोह स्थल से लौटते वक्त गांव के ही मोनू रावत ने भाई अखिलेश और साथी रिंकू लोधी, बबलू लोधी, ज्ञानी लोधी और श्रीकृष्ण रावत के साथ हमला बोल दिया। ताबड़ोड़ फायरिंग से राम विलास, जयकरण, अनंत राम और छोटू को गोलियां लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए।