
कटघोरा। सिंधी समाज ने परंपरागत रूप से नगर में तीज उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। कई प्रतियोगिताएं रखी गईं। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
तान्या नागवानी अध्यक्ष महिला सिंधी सभा ने कहा कि तीज का त्यौहार हम सब सुहागिनों के लिए बहुत बड़ा त्यौहार होता है। तीज क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमे महिला सीनियर ग्रुप में पिंकी कुंबवानी एवं जूनियर महिला ग्रुप में पंखुड़ी दुहलानी प्रथम स्थान पर रही। महिला सिंधी सभा के सचिव कसक दुहलानी ने कहा की हमारी धार्मिक मान्यता के अनुसार 25अगस्त 24 को थाडिनी पर्व मनाया जावेगी। इस दिन सिंधी समाज के लोग घर में चूल्हे नही जलाते है। कार्यक्रम में तृप्ति चावला, कोमल परसवानी, नेहा आलवानी , निशा छाबड़ा, पूजा कुंबवानी, पिंकी कुंबवानी, दिशा वाधवानी, वंशिका वाधवानी, गौरी दुहलानी, महक दुहलनी मेधा दुहलानी,सपना दुहलानी, पिंकी वाटवानी,अंजलि जगवानी,खुशी जगवानी, सुमित्रा परस्वानी ,पूजा दूहलानी, पूजा आस नानी, रश्मि आसनानी, वंदना छाबड़ा, प्रिया छाबड़ा, कामना राजपूत , प्रिया राजपूत, सोनाली राजपूत, टीशा सचदेव, शालू सचदेव , नेहा सचदेव, कविता वाटवानी, ममता वाटवानी, नितिका वाटवानी, जया वाटवानी, करीना चावला, स्वाति चावला, रिमझिम चावला,पीहू आलवाणी, मन्नत नागवानी उपस्थित थीं। संचालन नेहा अलवानी व आभार प्रदर्शन तान्या नागवानी ने की।






















