
कोरबा। पुलिस मुख्यालय के प्रमोशन बोर्ड ने समीक्षा के साथ अनेक एएसआई को पदोन्नत किया है। ये सभी एसआई बनाए गए हैं। इनमें कोरबा जिले के एएसआई बोधन सिंह डहरिया, दादू भैया और विनोद डहरिया शामिल हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्र में ये अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संपूर्ण प्रक्रियाएं पूरी करने और जांच के बाद इन्हें पदोन्नति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश पीएचक्यू से जिले में प्राप्त हो गया है। आगामी दिनों में पुलिस अधीक्षक के द्वारा पदोन्नत एसआई को स्टार लगाए जाएंगे और इस आधार पर उनकी नई जिम्मेदारी तय की जाएगी।

















