
प्रभावित क्षेत्र में जाने से बचें लोग
कोरबा। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में कांपानवापारा के पास परला जंगल में विचरण कर रहे 39 हाथी तीन दल में बंट गए हैं। एक से अधिक दल में हाथियों के विभाजित होने से निगरानी को लेकर वन विभाग की समस्या बढ़ गई है।
12 हाथियों का दल जटगा रेंज अंतर्गत तेंदूबदार पहुंचने साथ ही यहां के जंगल में डेरा डाल दिया है जबकि दो अन्य दल केंंदई रेंज के कापानवापारा व लालपुर में डटे हुए हैं। हालाकि वन विभाग का अमला हाथियों की लगातार निगरानी में जुटा हुआ है आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क करने का काम शुरू कर दिया गया है।
इससे पहले शनिवार की सुबह हाथियो के दल को गुरसिया जटगा मार्ग पर सडक़ पार करते हुए देखा गया था। हाथियों ने फिलहाल यहां कोई बढ़ा नुकसान नही पहुंचाया है। कांपानवापारा में लंबे समय ठहरने के बाद नए जगह में आने से हाथियों के उत्पात कि संभावना बनी हुई है। सो वन अमला काफी सतकर्ता बरत रहा है। कटघोरा वन मंडल के एतमा नगर के पचरा क्षेत्र में अभी भी डेढ़ दर्जन हाथियों की सक्रियता बनी हुए है। हाथियों का दल इन क्षेत्रों में काफी दिनों से जमा हुआ है।हाथी जंगल ही जगंल घूम रहे है। इस दौरान नेशनल हाइवे में आने से आवागमन बाधित हो रहा हैै।































