
कोरबा। बरसात के सीजन में पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर द्रुत गति से काम किया जाना है। सरकार के निर्देश पर जिले में वन विभाग ने गंभीरता दिखाई है। अकेले कटघोरा फारेस्ट डिविजन की ओर से ऐसे 10 लाख पौधे तैयार किये गए हैं। बिलासपुर संभाग स्तर पर इन्हें उपलब्ध कराने का प्रबंध किया गया है।
कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि सुतर्रा, पाली और पाथा क्षेत्र में हमारी तीन नर्सरी संचालित हैं। पर्याप्त श्रम शक्ति के माध्यम से वर्षा पूर्व तैयारी यहां पर कराई गई और अलग-अलग श्रेणी के पौधे लगाए गए। इन्हें तैयार किया गया। इनमें छायादार, फलदार, फूलदार श्रेणी शामिल हैं। मनरेगा और केंद्रीय योजना से इन पौधों को विकसित करने पर काम किया गया। वन विभाग की योजना है कि एक पौधा मां के नाम-अभियान के अंतर्गत 50 हजार पौधों का वितरण नि:शुल्क रूप से किया जाए। मांग के आधार पर इस काम को विभाग करेगा। डीएफओ ने बताया कि हम लोगों को सशुल्क आधार पर भी पौधे उपलब्ध करा रहे हैं। इसमें केटेगरी बनाई गई है। इस पर भी काम प्रारंभ किया गया है।
































