
पूर्णिया। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े विवाद के बीच पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के कार्यालय अर्जुन भवन पहुंचे एक पत्र ने हलचल मचा दी है। स्पीड पोस्ट से भेजे गए पत्र के माध्यम अर्जुन भवन को 15 दिनों के अंदर उड़ा देने की धमकी दी गई है। सांसद कार्यालय की ओर से व्हाट्सएप के जरिए पुलिस अधीक्षक को दी गई है। इस संबंध में देर शाम तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के कामत किशुनगंज गांव निवासी कुंदन कुमार ने यह पत्र भेजा है। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि इस पत्र में पत्र प्रेषक कुंदन कुमार ने इसमें दो मोबाइल नंबर भी दर्ज किया है।
इस पत्र में सांसद को कहा गया है कि वे सांसद हैं और सांसद बन कर रहें। पत्र में यह भी कहा है कि आरोपित का दोस्त लारेंस साबरमती जेल से लगातार सांसद को फोन कर रहा है और सांसद फोन नहीं उठा रहे हैं।


















