चांपा। निराला साहित्य मंडल एवं निराला साहित्य महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 11 अगस्त को शाम 4 बजे कोरबा रोड सिवनी चौक चांपा में महाकवि तुलसीदास की जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। तुलसी जयंती एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष, राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार डॉ. विनय पाठक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक जांजगीर चांपा व्यास नारायण कश्यप, विधायक पामगढ़ शेषराज हरवंश, विधायक अकलतरा राघवेन्द्र सिंह, विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू, पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला, तुलसी साहित्य अकादमी र छग बिलासपुर के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र दुबे, धर्मभूषण, कवि, गीतकार, साहित्यकार डॉ. श्रीधर गौरहा एवं मुख्य संरक्षक निराला साहित्य मंडल चांपा पंडित हरिहर प्रसाद तिवारी विशेष रूप से मंचस्थ होंगे। समारोह के दौरान विद्या और वाचस्पति डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करने वाले द्विवेदी दंपति, डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी एवं डॉ. रविन्द्र द्विवेदी को भी सम्मानित किया जाएगा।