नईदिल्ली, २7 जून ।
संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एनडीए सरकार के गठन के बाद अपना पहला अभिभाषण दे रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि ये लोकसभा भारत की नई ऊंचाई की गाथा लिखेगी। इस बीच इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजे जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संबोधन का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। आज राज्यसभा की कार्यवाही भी शुरू होने वाली है। वहीं विपक्ष के कुछ नेता दूसरी ओर सदन से सेंगोल को हटाने की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि मेरी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को 3.20 लाख करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार के नए कार्यकाल की शुरुआत से अब तक 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को हस्तांतरित की जा चुकी है। सरकार ने खरीफ फसलों के रूस्क्क में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश में छह दशक के बाद लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत वाली स्थिर एनडीए सरकार बनी है। लोगों ने तीसरी बार इस सरकार पर भरोसा जताया है। लोग जानते हैं कि केवल यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आगे कहा कि सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के संकल्प ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना दिया है। 10 वर्षों में भारत 11वें स्थान से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में महामारी और संघर्षों के बावजूद भारत इस विकास दर को हासिल करने में सक्षम रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने अभिभाषण में आज जैसे ही नॉर्थ ईस्ट का जिक्र किया विपक्ष ने मणिपुर के नारे लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मुर्मु नॉर्थ ईस्ट में सरकार के कामों को बता रहीं थीं। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सरकार नॉर्थ ईस्ट में शांति के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है और हर क्षेत्र में हो काम रहो है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन हो या सडक़ें सभी क्षेत्र में काम हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज का भारत दुनिया को समस्या नहीं, बल्कि उसका समाधान देने वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि चाहे ग्लोबन वार्मिंग हो या दूसरे देशों में युद्ध भारत समाधान ही देता रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि करोड़ों देशवासियों की ओर से मैं भारत के चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करना चाहती हूं। यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। जम्मू-कश्मीर में मतदान के दशकों पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत की चर्चा है और जल्द ही भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।