
सक्ती । तेज अवाज में डीजे बजाने वाले पर पुलिस . ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डीजे सिस्टम को जब्त किया। अखराभांठा क्षेत्र में विवाह के दौरान तेज आवाज में डीजेबजाए जाने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची तो वहां तेज आवाज में डीजे बज रहा था। पुलिस ने आठ बड़े लाउड स्पीकर, डीजे सिस्टम और दो बेस एंप्ली फायर और स्पीकर जब्त किया। पुलिस ने नंदौरखुर्द निवासी नरेंद्र राठौर पिंता दिनेश राठौर के विरूद्ध सीजेएम न्यायालय में इस्तगासा पेश किया है। जहां से अग्रिम काईवाई की जाएगी। एसपी अंकिता शर्मा ने कहा है कि, कोलाहल एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले के विरुद्ध ऐसी काईवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने विवाह में डीजे का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है। इस कार्रवाई,में थाना सक्ती के एएसआई नजरियस एक्का, प्रधान आरक्षक अजय कुरें, आनंद केंवर, मनोज जाना, सरजू सिदार, आरक्षक मनोज, राघवेंद्र, भगत दीपक, ज्वाला का योगदान रहा।



















