तेलंगाना के रेवंत रेड्डी का शपथ ग्रहण आज, सोनिया-राहुल-प्रियंका पहुंचे

हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद आज रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। हैदराबाद में होने वाले इस शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पहुंच चुके हैं। रेवंत रेड्डी के साथ भट्टी विक्रमार्क मल्लू डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सके हैं। साथ ही 11 अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। कुल 10 लोग शपथ लेंगे, जिनमें सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा 8 मंत्री भी होंगे।

RO No. 13467/11