
नईदिल्ली,20 अक्टूबर ।
तेलंगाना में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस विजयभेरी यात्रा के दौरान जगतियाल जाते समय एनएसी बस स्टॉप पर थोड़ी देर के लिए रुके। यहां उन्होंने एक टिफिन गाड़ी में डोसा बनाया। इसके बाद राहुल ने जगतियाल में जनता को संबोधित किया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं भाजपा के खिलाफ लड़ता हूं, मेरे खिलाफ 24-25 मामले हैं। मेरी लोकसभा सदस्यता भी निलंबित कर दी गई थी। उन्होंने मेरा घर छीन लिया। जब वो मेरा घर ले रहे थे तो मुझे अच्छा लगा, मैंने खुशी से घर वापस दे दिया। मुझे घर की जरूरत नहीं है, पूरा भारत ही मेरा घर है।






















