
कन्नौज:कन्नौज जिले से एक खबर सामने आई है यहां एक नाई के अस्थाई दुकान (सैलून) को स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया। नाई का वीडियो सामने आने के एक दिन बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार कन्नौज जिले के तालग्राम इलाके में एक ग्राहक के चेहरे पर कथित रूप से थूक लगा कर मसाज करने वाले नाई का वीडियो सामने आने के बाद उक्त कार्यवाही की गई है। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा हमे एक वीडियो के बारे में सूचना मिली थी जिसमे यूसुफ नाम का एक नाई को एक ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाते हुए देखा गया,शिकायत पर कार्यवाही करते हुए हमने बुधवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उक्त घटना एक पखवाड़े पहले हुई थी लेकिन वीडियो हाल में ही पोस्ट किया गया था ,बुधवार को वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार के अनुसार वीडियो में आरोपी नाई ग्राहक के चेहरे पर क्रीम लगाता हुआ दिखाई दे रहा हैं. ऐसा करते समय वह रुकता है ,अपनी हथेलियों में थूकता है और ग्राहक के चेहरे पर लगाता हैं।
स्थानीय प्रशासन ने बृहस्पतिवार मौके पहुंच कर अस्थाई सैलून को बुलडोजर से गिरा दिया। सीओ ने कहा सैलून टीन की चादर का था यह अतिक्रमण था, इसे आज बुलडोजर से हटा दिया गया।