दक्षिण कश्मीर में दंपती सहित पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान किया शुरू

श्रीनगर।पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर में पति-पत्नी और उनका पुत्र समेत पांच नशा कारोबारियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। चार वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस को अपने तंत्र से पता चला था कि सीर हमदान मट्टन में मोहम्मद रमजान गनई अपनी पत्नी शहजादा अख्तर व पुत्र जुबेर रमजान गनई के साथ मिलकर अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार करता है। वह न सिर्फ अवैध रूप से शराब बेचता है बल्कि चरस, गांजा, अफीम और चूरा पोस्त की तस्करी में भी लिप्त है। तीनों इलाके में प्रतिबंधित नशीली दवाओं को भी अवैध कारोबार चलाते हैं।तीनों आरोपितों के बारे में पता चला था कि उन्होंने अपने घर के भीतर और अपने वाहनों में नशीले पदार्थों को छिपाने की विशेष व्यवस्था की है।
उन्होंने कुछ गुप्त ठिकाने बनाए हैं,जहां अवैध पदार्थों को रखा जाता है। प्रवक्ता ने बताया कि सभी आवश्यक जानकारियां जुटाने के बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज किया और फिर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मोहम्मद रमजान के घर पर छापा डाला।इस छापे में पुलिस ने 9.27 किलो चरस पाउडर, 867 बोतल अवैध शराब के अलावा एक स्वीफ्ट डिजाइर, एक बलेनो ओर एक केटीएम मोटरसाइकिल समेत तीन वाहन और 13325 रुपये की नकदी बररमद की। प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग के साथ सटे जिला कुलगाम के अंतर्गत काजीगुंड थाना प्रभारी ने अलस्टाप चौक में एक वाहन (जेके14बी/2024) को तलाशी के लिए रोका।
वाहन में दो युवक आबिद हुसैन पीर निवासी सोफशाली अनंतनाग और सोहेल अहमद वानी निवासी दमहाल अनंतनाग सवार थे। इन दोनों युवकों की तलाशी के दौरान पुलिस ने दल ने पांच ग्राम हेरोइन जेसा नशीला पदार्थबरामद किया। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उनके वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

RO No. 13467/11