दर्राभांठा जूझ रहा मूलभूत समस्याओं से

कोरबा। विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा का दर्राभांठा गांव आजादी के 76 वर्ष बीतने के बाद भी मूलभूत समस्याओं से घिरा हुआ है। काफी निचले हिस्से में इसकी संरचना होने से खासकर बारिश के दिनों में यह गांव टापू बन जाया करता है। आसपास के इलाके में पानी का जमाव इसे दूसरे क्षेत्रों से डिस्कनेक्ट कर देता है। नजदीकी क्षेत्र के मुख्य सड़क से जोडऩे के लिए रास्ते में अब तक नाले पर पुल का निर्माण नहीं कराया जा सका है। स्कूल से लेकर अस्पताल की सुविधा प्राप्त करने के लिए लोगों को हर मौसम में समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से लेकर अन्य स्तर पर समस्याएं बतायी गई लेकिन अब तक कोई परिणाम सामने नहीं आ सके। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि वे इस प्रकार के हालात के बीच और कितने साल गुजारेंगे।

RO No. 13467/11