दस्ताना फ़ैक्ट्री में लगी आग 6 की मौत, दर्जनों घायल

आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल सका है
मुंबई, ३१ दिसम्बर। रविवार, 31 दिसंबर की तड़के महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में एक दस्ताने बनाने वाली फ़ैक्ट्री के अंदर भीषण आग लग गई. इस घटना में छह कर्मियों की मौत हो गई है. कई और घायल हैं. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. आग लगने का सही-सही कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. जांच जारी है. अधिकारियों के मुताबिक़, दमकल की गाडिय़ां तुरंत मौके पर पहुंचीं और इमारत के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया. सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया, मगर कुछ लोग बच नहीं पाए. फ़ायर अफ़सर मोहन मुंगसे ने न्यूज़ एजेंसी को बताया, हमें 2:15 बजे एक कॉल आई. जब हम घटना स्थल पर पहुंचे, तो पूरी फैक्ट्री में आग लगी हुई थी. स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि छह लोग अंदर फंसे हुए हैं. हमारे अधिकारी अंदर गए और छह लोगों के शव बरामद किया. फ़ैक्ट्री रात में बंद थी और जब आग लगी, तब कर्मचारी सो रहे थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के वक़्त इमारत के अंदर कऱीब 10-15 लोग फंसे हुए थे।

RO No. 13467/11