मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज मराठी अभिनेता रवींद्र बेर्डे का निधन हो गया है। 78 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। रवींद्र बेर्डे ने अपने रोल से मराठी सिनेमा में अलग पहचान बनाई। वे पिछले कुछ समय से गले के कैंसर से पीडि़त थे। कुछ महीने से उनका इलाज टाटा अस्पताल में चल रहा था। अभिनेता के अलावा रवीन्द्र बेर्डे की एक और पहचान यह है कि वे लक्ष्मीकांत बेर्डे के भाई थे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया।