
नईदिल्ली, 22 अक्टूबर ।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के घंटाघर इलाके में आज रविवार सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई। सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर दमकल विभाग की आठ गाडिय़ां भेजी गई।ताजा जानकारी के मुताबिक, एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद फ्लैट में दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वहीं, इस दौरान मकान में फंसे 16 लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया है। इनमें 3 पुरुष, 7 महिला और 6 बच्चे शामिल हैं।





















