दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका

नईदिल्ली, १5 नवंबर ।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है। आज यानी शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस के बड़े नेता आज आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर सकते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सीलमपुर से कांग्रेस से पांच बार के पूर्व विधायक मतीन अहमद और उनका बेटा व बहू आप में शामिल हुए थे। कुछ दिन पहले भी पांच बार के सीलमपुर से कांग्रेस विधायक रहे चौधरी मतीन अहमद ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। उन्होंने आप का दामन थाम लिया है। उनके साथ उनका बेटा और बहू भी में शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतीन अहमद को उनके घर जाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। इस दौरान मंत्री इमरान हुसैन भी मौजूद रहे। इस दौरान सीलमपुर के मौजूदा विधायक अब्दुल रहमान और सीलमपुर की पार्षद हज्जन शकीला नहीं पहुंचीं।

RO No. 13467/11