नईदिल्ली, १९ जुलाई ।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज किडनी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि उसने एक अंतरराज्यीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है और आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति पांच राज्यों के कई अस्पतालों में जाली दस्तावेजों के आधार पर प्रत्यारोपण कराते थे। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा टीम ने एक सप्ताह तक चले अभियान में उन्हें गिरफ्तार किया। अभी हाल ही में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार किए गए थे।
आरोपितों में एक नामी महिला डॉक्टर भी शामिल थी। जांच में पता चला कि यह गिरोह डोनर से 4-5 लाख रुपये में किडनी लेकर उसे 20 से 30 लाख रुपये बेच देते थे। गिरफ्तार आरोपितों से टीम ने पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि आरोपित महिला डॉक्टर चेन्नई से ताल्लुक रखती है। वह दिल्ली में आकर रहने लगी थी, इसी दौरान वह एक रैकेट से जुड़ गईं। इसके बाद इस 50 वर्षीय महिला नामी डॉक्टर ने रैकेट के साथ मिलकर काफी समय तक काम किया।