पटना। आज बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन है। सदन में आज नीतीश कुमार के विवादित बयान पर जोरदार हंगामे के आसार हैं। इसके अलावा आरक्षण कोटा बढ़ाने वाला बिल भी सदन में पेश किया जाएगा। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस दौरान सबसे पहले प्रश्नकाल की शुरुआत होगी।जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि कल बिहार विधानसभा में जनगणना को लेकर जो भी घोषणा की गई, वह न्याय के साथ विकास की दिशा में एक कदम है। बिहार सरकार न्याय को ध्यान में रखते हुए विकास के लिए काम कर रही है। दिल्ली में कोई विकास नहीं हो रहा है।