
नई दिल्ली। दिल्ली- एनसीआर समेत यूपी हरियाणा में धूप ने दिन में गर्माहट पैदा कर दी है। लेकिन सुबह शाम की ठंडक अभी बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज यूपी हरियाणा, पंजाब उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई है। उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश और हिमाचल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बर्फबारी की संभावना है।


































